मऊ, जुलाई 15 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकासखंड के ग्राम लैरो दोनवार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से 73 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया गया है। धन स्वीकृति के बाद मंदिर प्रांगण में सर्वप्रथम बहुउद्देश्यीय हाल बनाने के लिए बुधवार को भूमि पूजन का कार्य विद्वतजनों के मंत्रोच्चार के बीच अजय सिंह ने किया। हिन्दू युवा वाहिनी के अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि प्राचीन शिव मन्दिर मुगल कालीन मंदिर है। यहाँ मुगलों के द्वारा आक्रमण के दौरान खण्डित की गयीं प्रतिमाएं आज भी अपनी प्राचीनतम इतिहास को बताती हैं। इस मन्दिर से जनपद के साथ-साथ अन्य जनपद के लोगों की भी आस्था जुड़ी हुई है। लोगों की आस्था और मन्दिर की प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए निवेदन किया थ...