मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री और मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने शुक्रवार को प्राइवेट अस्पताल समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर आग से बचाव के इंतजाम को लेकर छापेमारी किया। इस दौरान एक मैरिज लान, मार्ट में फायर की एनओसी नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही साथ कुरकुरे के गोदाम में नोटिस के बाद भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं करने पर चौबीस घंटे के अंदर गोदाम खाली करने का निर्देश जारी किया गया। अधिकारियों की छापेमारी से मुहम्मदाबाद गोहन बाजार में पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण अगलगी की घटना के बाद जिले में आग से बचाव के इंतजाम को लेकर अग्नि शमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार...