मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पालिकाध्यक्ष कक्ष में मंगलवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल की मौजूदगी में बड़ागांव में बनने वाले नागरिक सुविधा केन्द्र के प्रस्तावित निर्माण के रास्ते में बाधक खड़े 29 पेड़ों की नीमाली कर दी गई। नीलामी के लिये सरकारी बोली पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी एवं अन्य पालिकाधिकारियों की मौजूदगी में बोली दाताओं द्वारा बोली गयी। सरकारी बोली 1 लाख 50 हजार रूपये रखी गयी थी जो प्रतिद्वन्द आकांक्षाओं के चलते 2 लाख 41 हजार रूपये तक उछल कर इमरान खान पुत्र इरशाद खान के पक्ष में चली गयी। इस प्रकार उक्त पेड़ों की नीलामी से पालिका को 2 लाख 41 हजार रूपये का राजस्व लाभ प्राप्त होगा। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि बड़ागांव स्थित नगर पालिका परिषद की भूमि पर नागरिक सुविधा केन्द्र बनाय...