मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित नि:शुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिणाम उज्ज्वला योजना है। इस योजना ने देश की करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि एक समय था जब देश की माताएं और बहनें लकड़ी एवं अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाने को विवश थीं। यह भी पढ़ें- Balia News: 2.21 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात चूल्हे से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा था और...