Mau News: प्रदेश सचिव के चाचा का निधन,शोक की लहर
मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: दोहरीघाट। समाजवादी पार्टी व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश गुप्ता के चाचा 85 वर्षीय श्रीकांत गुप्ता का बुधवार देर रात निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही दोहरीघाट कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। अंतिम दाह संस्कार मुक्तिधाम स्थित शवदाह स्थल पर किया गया। मुखाग्नि डॉ अवधेश गुप्ता ने दी। शोक जताने वालों में पशुपति राय, अजय यादव, सुजित विश्वकर्मा, डॉ मुनीश यादव, सतीश यादव सहित अन्य लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.