मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मऊ जनपद के प्रभारी बनाए जाने के बाद रमेश सिंह के प्रथम आगमन पर मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता छोटू प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ता बारिश के बीच भी डटे रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष समेत पंकज सिंह, जनार्दन शर्मा, साजिद प्रधान, विशाल सिंह, अमित प्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, मुक्तेश्वर लाल श्रीवास्तव, सोनू शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...