Mau News: प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगा मानचित्र समाधान दिवस
मऊ, नवम्बर 1 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विनियमित क्षेत्र मऊनाथ भंजन कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को मानचित्रों से संबंधित शिकायतों एवं आपत्तियों के त्वरित निस्तारण के लिए मानचित्र समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार के आयोजन से शिकायतकर्ताओं को अब उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट, विनियमित क्षेत्र जनपद मऊ रमेश बाबू द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विनियमित क्षेत्र कार्यालय में मानचित्रों के निस्तारण एवं उनसे संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य मानचित्रों से संबंधित शिकायतों एवं आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत प्रदान करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.