मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मानसून की सक्रियता और पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर सवा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में जलस्तर लगभग 30 सेमी बढ़ चुका है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 2.30 मीटर नीचे बह रहीं है। वहीं तेज बहाव से तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। मगर नदी किनारे बसे गांवों के रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरे दिखने लगी हैं। क्योंकि हर वर्ष बाढ़ के कारण ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। दोहरीघाट क्षेत्र में नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अभी नदी खतरे और चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं ह...