मऊ, जुलाई 31 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला पोषण कन्वर्जेंस समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, छह माह से कम आयु के शिशुओं के कुपोषण प्रबंधन, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। सीडीओ ने पोषण अभियान में लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुधार की समीक्षा करते हुए विकासखंड दोहरीघाट एवं रतनपुरा की असंतोषजनक प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बा...