मऊ, जुलाई 20 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद।रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार में सोमवार की सुबह एक युवक की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। युवक शौच के बाद पानी छूने एवं हाथ धोने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना की जानकारी होने परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बेलौली भोजीपुरी निवासी 23 वर्षीय अनिल कुमार राजभर पुत्र शिवकुमार सोमवार की सुबह लगभग छह बजे गांव के पास स्थित पोखरी के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पोखरी में पानी छूने एवं हाथ धोने के लिए किनारे पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। आस-पास मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीण तत्काल पोखरी में कूद पड़...