मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी के कस्बा खास में रविवार सुबह पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक ने बांस के डंडे से पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बचाने पहुंचे तीन अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कस्बा खास निवासी 60 वर्षीय गुलाबी देवी पत्नी तेजू कन्नौजिया रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घरों में काम करने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में आरोपी राम अवतार सोनकर ने उन्हें रोककर पैसे मांगने लगा। महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने बांस के डंडे से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। उन्ह...