Mau News: पैसा लेकर राजस्व अभिलेख से नाम हटाने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग के एक कानूनगों पर गंभीर आरोप लगे हैं। काठंतराव गांव निवासी विजय शंकर तिवारी ने तहसील में तैनात कानूनगों पर पैसे लेकर उनकी पत्नी आशा तिवारी का नाम राजस्व अभिलेख से हटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को एसडीएम दीपक सिंह से मिलकर लिखित शिकायत दी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने कानूनगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पत्नी आशा तिवारी का नाम पुन: सभी गाटों में दर्ज कराने की मांग की। एसडीएम दीपक सिंह ने पीड़ित की बात सुनी और मामलें की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तहसीलदार मधुबन को जांच के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.