Mau News: पैमाइश के विवाद का निपटारा करने शाहपुर पहुंचे एसडीएम
मऊ, अक्टूबर 8 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत पैमाइश के विवाद के निपटारे हेतु उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को स्थानीय तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा शाहपुर में मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया व गांव के लोगों से भौतिक स्थिति की जानकारी ली।उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहसील अंतर्गत ग्राम सभा शाहपुर निवासिनी मनोरमा देवी ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत पैमाइश का विवाद निपटाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके निस्तारण के लिये स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों और पिड़ित पक्ष से बातचीत की गई है और जल्द ही मामले का समाधान किया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व वादों का त्वरित व स्थाई समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे जमीन के विवादों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.