मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घोसी-मझवारा मार्ग पर मोड़ के समीप गुरुवार सुबह सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक के साथ ही बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घोसी नगर के कस्बा खास निवासी 18 वर्षीय छोटू सोनकर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पैदल मझवारा मोड़ पर जा रहा था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के भावनपुर निवासी 54 वर्षीय मोनू सिंह बाइक से घोसी की ओर आ रहे थे। मझवारा मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो जाने से उन्होंने युवक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी घोसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हा...