मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार की रात सहने जाफरी के पास कर्बला के जवान शहीद हजरत अली अकबर कि याद में एक शब्बेदारी का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की अंजुमनों के साथ-साथ कोपागंज, फैजाबाद और मुबारकपुर आजमगढ़ के अंजुमन ने भी नोहा पढ़कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धाजंलि पेश किया। शब्बेदारी में तकरीर करते हुए मौलना शैफ आब्दी ने हजरत अली अकबर के 18 साल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दीन के लिए कुर्बानी देने वाला बताया। तकरीर के बाद नोहा व मातम का दौर शुरू हुआ। एक-एक कर के अंजुमनों ने नोहा पढ़ा अंजुमन तंजीमल हुसैनी, अंजुमन मासूमियाँ कदीम, दस्ता ए मासूमियाँ, अंजुमन मासूमियाँ, अंजुमन हुसैनी मिशन, अंजुमन मासूमियाँ रजिस्टर्ड, अंजुमन इमामिया, अंजुमन कमरे बनी हाशिम मुबारकपुर ने दर्द भरे नोहे...