मऊ, अगस्त 3 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अमिला-दरगाह मार्ग पर नवीन नगर गोफा के समीप सोमवार की अल सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क से करीब 100 मीटर दूर पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई निवासी 20 वर्षीय आकाश राजभर पुत्र नगदू राजभर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी परिजनों के अनुसार आकाश रविवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। उसकी मां दुर्गा ...