Mau News: पेट्रोल पंपों पर शौचालय में ताला, हवा-पानी नदारद
मऊ, अगस्त 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पंपों के लिए लाइसेंस उपभोक्ताओं को तमाम सहूलियतें मुहैया कराने की शर्त पर दिए जाते हैं। इसके उलट जिले में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाओं की लगातार अनदेखी हो रही है। कहीं हवा का इंतजाम नहीं है तो कहीं पानी की किल्लत है। कुछ जगह शौचालय बने हैं लेकिन उनका इस्तेमाल सिर्फ कर्मचारी ही कर पाते हैं। अधिकांश शौचालयों पर ताला लटका रहता है। अगर कभी कोई अफसर पंप पर जाता भी है तो अपनी आंखें मूंद लेता है। जिलापूर्ति विभाग के मुताबिक जिले में विभिन्न कंपनियों ने 130 पेट्रोल पंप संचालित हैं। नियमानुसार सभी पंपों पर निशुल्क हवा, पानी, शौचालय, फर्स्ट एड बॉक्स और शिकायत दर्ज कराने के लिए रजिस्टर होना जरूरी है। जिले में अधिकांश पंपों पर यह सुविधा सिर्फ कागजों में मौजूद हैं। शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.