Mau News: पूर्व विधायक ने अंत्येष्टि स्थल पर की सफाई, किया पौधरोपण
मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: नदवासराय। स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा घोसी के पूर्व भाजपा विधायक व वर्तमान प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने फारेस्ट रेंजर रविप्रकाश सिंह व अपने सहयोगियों के साथ ब्लाक कोपागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगूवाबारी में श्रमदान किया। छोटी सरयू नदी तट पर स्थापित अन्त्येष्टि स्थल एवं ग्राम पंचायत तिघरा मे स्थापित अन्त्येष्टि स्थल प्रांगण में पौधरोपण किया और प्रांगण की साफ-सफाई की। प्रदेश मंत्री ने लोगों को अपने आस पास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संतोष कुमार गोड़, ग्राम प्रधान सुरेश राजभर, अनिल चौहान, ग्राम प्रधान सीताराम चौहान, संतोष चौहान, त्रिलोकी राजभर, हरेन्द्र निषाद, नेबूलाल, सत्येन्द्र राजभर, रामप्रवेश राजभर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। -------------
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.