मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: मधुबन। तहसील क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोविंद चौधरी के निधन पर शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का आयोजन सपा के प्रदेश सचिव गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव गुड्डू चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, चंद्रमणि यादव गुड्डू पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमायन यादव, विजयशंकर यादव, अशोक लोहिया, ओमप्रकाश लीडर, अरविंद पांडेय, विजयशंकर पांडेय, हरिंदर यादव, ...