मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नवरात्र पर्व नजदीक आने के साथ ही पूजा सामग्रियों के दाम में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ सकता है। एक तरफ जहां पूजा सामग्रियों के दाम में 20 से 25 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है तो वहीं पूजा घर में रखी जाने वाली मां दुर्गा की पीतल की मूर्तियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में इस बार भक्तों को मूर्तियों की खरीदारी में ज्यादा दाम चुकाना पड़ेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि अनार, अमरूद को छोड़ दिया जाए तो फल पहले से सस्ते हुए हैं। लेकिन बाजार में उतार चढ़ाव लगा रहने से नवरात्र पर्व तक फल महंगे भी हो सकते हैं। नवरात्र पर्व शुरू होने में महज अब एक दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में लोग बाजारों में पहुंचकर सामग्रियों की खरीदारी भी करने में जुट गए है। हालांकि इस बार पूजा सामग्रियों के ...