मऊ, अक्टूबर 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में रविवार को आयोजित मासिक चिकित्सा शिविर में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की टीमों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से शरीर में होने वाली बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। इससे बीमारी का समय पर बेहतर उपचार संभव होता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का नियमित लाभ उठ...