Mau News: पुलिस लाइन में एएसपी ने परेड का किया निरीक्ष
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता का जायजा लिया और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए गए। परेड के बाद एएसपी ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति, रखरखाव और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की जांच की। साथ ही पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली तथा उनकी कार्यशील स्थिति का भी परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक और पुलिस लाइन परिसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.