मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अपनी माटी, अपने गांव और पुरखों से जुड़ाव रखने वाले लोगों के लिए प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना ग्रामीण विकास में भागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। योजना के तहत गांव में विकास कार्य कराने के इच्छुक लोग अपने पूर्वजों या परिजनों की स्मृति में सार्वजनिक उपयोग की सुविधाएं विकसित करा सकते हैं। खास बात यह है कि प्रस्तावित विकास कार्य की कुल लागत का 60 फीसदी अंशदान संबंधित व्यक्ति को करना होगा, जबकि शेष 40 फीसदी धनराशि सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दी जाएगी। योजना का उद्देश्य गांवों में बुनियादी एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही प्रवासी और गांव से बाहर रह रहे लोगों को अपनी मातृभूमि के विकास से जोड़ना है। इसके तहत विकास कार्य पूरा होने के बाद संबंधित व्यक्ति के पूर्वज या ...