Mau News: पीड़ित खाते में 15999 धनराशि कराई वापस
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दोहरीघाट पुलिस की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य किया है। थाना दोहरीघाट के साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर नेहा पुत्री मोतीचंद्र निवासी गोंठा के साथ हुए ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत की जांच की गई। शिकायत की जांच के दौरान थाना पर नियुक्त साइबर टीम दोहरीघाट ने तत्परता दिखाते हुए फ्रॉड की गई धनराशि 15999 रुपये को वापस कराने में सफलता प्राप्त की। पुलिस की साइबर टीम के प्रयास से पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.