मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन शनिवार को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करमी के मैदान में आयोजित किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद खो-खो, पीटी, कबड्डी, योगा, जिम्नास्टिक, वालीबाल, लोकगीत, समूह गीत, एकांकी, दौड़, लम्बी कूद आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पीटी बालक वर्ग में पीएम श्री करमी प्रथम, अमरसेपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में पीएम श्री सुल्तानीपुर प्रथम, करमी द्वितीय, खो-खो में पीएम श्री करमी प्रथम, सुल्तानीपुर द्वितीय, कबड्डी प्राथमिक वर्ग में करमी प्रथम, चकिया द्वितीय, बालक वर्ग में सु...