Mau News: पीएम मोदी की तस्वीर टोटका सामग्री के साथ वायरल, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: दोहरीघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट कस्बे के मुक्तिधाम स्थित शवदाह स्थल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर टोटका सामग्री के साथ रखे जाने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को दोहरीघाट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मुक्तिधाम स्थित शवदाह स्थल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, लाल धागे और सिंदूर जैसी सामग्री रखे जाने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने की कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.