मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आश्विन (कुआर) कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पर शनिवार को जिलेभर में तमसा और सरयू घाटों सहित अन्य तालाबों पर लोगों ने अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण श्राद्ध कर्म किया। लोगों ने सुबह से ही स्नान कर पितरों को पिंडदान एवं तर्पण पूजन का कार्य प्रारंभ कर दिए थे। पिंडदान कराने वाले पुजारियों की भी खूब चांदी रही। घाटों पर जगह-जगह लोगों को बैठाकर श्राद्धकर्म को पूर्ण कराया गया। जहां इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों को पिंडदान कर उनके मोक्ष की कामना कर उनका आशीर्वाद मांगा। पितृविसर्जन अमावस्या (क्वार कृष्ण पक्ष अमावस्या) पर रविवार को शहर के तमसा और सरयू नदी घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Mau News: पितरों की तृप्त आत्माएं आज लेंगी विदाई इस दौरान लोगों ने बाल मुड़वाए ...