Mau News: पालतू कुत्ता दौड़ाने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
मऊ, नवम्बर 2 -- Mau News: दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी रामकेश यादव की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पालतू कुत्ता दौड़ाने का विरोध करने पर मारपीट की गई। प्राथमिकी के अनुसार बीते 22 अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे कुसुम्हा से अपने घर बसारथपुर जा रहे थे। रास्ते में सच्चिदानंद यादव उर्फ अनिल यादव लकड़ी के टाल के पास, उन्हीं के पालतू कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस बात की आपत्ति जताई और पूछताछ की, तो सच्चिदानंद यादव, सुभाष यादव और सर्वेंद्र यादव ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.