Mau News: पाठकों के लिए सुव्यवस्थित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश
मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाठकों के लिए सुव्यवस्थित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत बच्चों एवं पाठकों से संवाद स्थापित कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में पुस्तकों के आगत-निर्गत की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित रजिस्टरों की जांच की तथा अभिलेखों के नियमित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध फर्नीचर, कुर्सियों एवं अन्य संसाधनों के संबंध में जानकारी प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.