Mau News: पागल कुत्ते ने मासूम समेत चार लोगों को काटा, हालत गंभीर
मऊ, नवम्बर 14 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर में शनिवार को पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। एक पागल कुत्ते ने मासूम बच्चा समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते के हमले में घायल लोगों को देखकर आस-पास के लोग सहम गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार वलीदपुर में घूम रहे एक पागल कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी चपेट में एक मासूम बच्चा भी आ गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: आवारा आतंक: पालतू कुत्ते ने मालिक को काटा, आवारा कुत्ते ने मासूम का गाल नोंचा कुत्ते ने मासूम बच्चे मोहम्मद अक्कसम उम्र 6 वर्ष, मुन्ना उम्र 45 वर्ष शेषनाथ गौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.