Mau News: पांच नामजद समेत सात पर मारपीट और धमकी देने का आरोप
मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। कुत्तों को रोटी खिलाने के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट करने और घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी सच्चिदानंद यादव उर्फ अनिल यादव ने गांव के पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। पीड़ित ने परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी कही है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 22 अक्तूबर की सुबह करीब 7:40 बजे की है। सच्चिदानंद यादव अपने कारखाने पर काम के सिलसिले में मौजूद था। वहां दो कुत्ते भी रहते थे, जिन्हें वह सुबह-शाम रोटी खिलाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.