Mau News: पशु आरोग्य मेले में 445 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पशु पालन विभाग एवं पशु चिकित्सालय धरहरा- भातकोल के तत्वावधान में मोहउद्दीपुर मड़हा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने गौपूजन और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में 445 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निश्शुल्क दवाएं, मिनरल मिक्सचर और कृमिनाशक दवाएं वितरित की गईं। मुख्य अतिथि रामसरन चौहान ने गोवंश के महत्व और गोबर सहित अन्य उत्पादों के लाभों पर प्रकाश डालते हुए पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने की अपील की। मेले में बीमार पशुओं का उपचार करने के साथ बांझपन चिकित्सा शिविर लगाकर पशुपालकों को आवश्यक परामर्श दिया गया। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.