Mau News: पशु आरोग्य मेले में बांटी गईं नि:शुल्क दवाएं
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पशु चिकित्सालय सूरजपुर की ओर से बुधवार को भैंसहा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष दरगाह हरिओम शर्मा ने गोपूजन कर किया। शिविर में 288 पशुओं को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.मोहिंदर प्रसाद ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरके निगम ने पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। वहीं सचल पशु चिकित्सा इकाई (एमवीयू) के प्रभारी डॉ.पवन कुमार ने सचल वाहन से मिलने वाली सेवाओं के साथ गाय भैंस बकरी और मुर्गी पालन के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पशुओं की अच्छी सेहत के लिए पशुपालकों को किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.