Mau News: पल्लेदार यूनियन के नेता कन्हैया के निधन पर शोक की लहर
मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा कस्बे के विसुकिया मोहल्ला निवासी एवं पल्लेदार यूनियन के प्रमुख नेता 70 वर्षीय कन्हैया राजभर का शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। मजदूरों के हक की लड़ाई में हमेशा मुखर रहने वाले कन्हैया राजभर की पहचान एक जुझारू और बेबाक नेता के रूप में थी। स्वर्गीय दुखंती राजभर के पुत्र कन्हैया राजभर भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध मजदूर यूनियन का काम देखते थे। सिर पर पगड़ी और रिक्शा-ट्रॉली उनकी विशिष्ट पहचान थी। मजदूरों की समस्याओं को लेकर वे पूरी बेबाकी से आवाज उठाते और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते थे। वे आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति के संस्थापक सदस्यों में भी शामिल थे। कन्हैया राजभर राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे थे। इस दौरान उन्हें जेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.