Mau News: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर
मऊ, जुलाई 9 -- Mau News: नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भीरा में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ की गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर जोर दिया गया। जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जुलाई माह की थीम स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं हैं। इसके तहत एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान में पौधरोपण कराया जाएगा और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक माह पर्यावरण विषयक स्लोगन, पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित करने तथा छात्रों को प्राकृतिक स्थलों के शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने की भी अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण किया गया। साथ ही कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.