Mau News: परीखापुर चौराहे पर हाईमास्ट लाइट खराब, राहगी परेशान
मऊ, जुलाई 2 -- Mau News: सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर नया के चकेश्वर के पुरवा स्थित परीखापुर चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख निधि से लगाई गई हाईमास्ट लाइट करीब आठ माह से खराब पड़ी है। इसके कारण रात में पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहता है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी सत्यदेव शर्मा, राधेश्याम, अखिलेश, विनय, शैलेश यादव, सुमंत गुप्ता और विनय गुप्ता आदि ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद हाईमास्ट लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने प्रशासन से हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराकर जल्द प्रकाश व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.