Mau News: परीक्षा केंद्रों पर 184 आपत्तियां, छह नवंबर तक होगा निस्तारण
मऊ, नवम्बर 1 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर विद्यालयों की आपत्तियां लगातार सामने आ रही हैं। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी 101 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर कुल 184 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें परीक्षा केंद्र की दूरी, आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या और विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाए जाने से संबंधित हैं। कई विद्यालयों ने अपने यहां उपलब्ध संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का हवाला देते हुए केंद्र बनाए जाने की मांग की है। वहीं कुछ विद्यालयों ने निर्धारित क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए जाने पर संख्या घटाने का अनुरोध किया है। प्राप्त प्रत्यावेदनों का परीक्षण कर छह नवंबर तक निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.