Mau News: परिवार परामर्श समिति के प्रयास से सात मामले निस्तारित
मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मऊ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में परिवार परामर्श समिति की बैठक हुई। इस दौरान परिवार परामर्श समिति के सदस्यों के समक्ष कुल 24 मामले आए। जिसमें परिवार परामर्श समिति के सदस्यो के प्रयास से सात मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं एक मामले में एफआईआर भी दर्ज कराया गया। समिति के प्रयास से तीन दम्पति एक साथ रहने को राजी हो गए। सुलह समझौते से शिवबचन-विपिन, लाली-राजेश, रेखा-राम लखन एक साथ रहने को तैयार हो गए। बैठक में बृजराज सिसौदिया, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद तथा इन्द्रभूषण पांडेय, एसआई मधू शर्मा, महिला आरक्षी पूनम पाल, महिला आरक्षी राजलक्ष्मी, महिला आरक्षी करिश्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.