Mau News: परमहंस बाबा के कुटी पर हुआ विशाल भंडारा
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत श्रुतिधर गांव के सामने नईबाजार के पास सरयू नदी किनारे स्थित परमहंस बाबा कुटी पर चल रहे तीन दिवसीय सीताराम हरि कीर्तन शनिवार को पूर्णाहुति हो गई। इस दौरान समापन के अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विगत कई वर्षों से कुटी के महंत सुखदेवानंद महाराज द्वारा अपने गुरु रामानंद के पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय सीताराम महायज्ञ कराते हैं। इसमें क्षेत्र के अगल बगल के गांव से भारी संख्या में लोग पहुंचकर यज्ञ में शामिल होते हैं। इस दौरान लोगों के जयकारों से आश्रम गूंज उठता है। इसी क्रम में शनिवार को भोज का आयोजन किया गया। जिसमें फरसरा खुर्द, गोंठा , दोहरीघाट, रामपुर धनौली, नई बाजार सहित गांव के हजारों लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.