मऊ, अक्टूबर 31 -- Mau News: चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ियाधर निवासी एक पत्नी ने पति के गायब होने पर थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ियाधर निवासी रिंकी पत्नी अजय कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका पति 30 वर्षीय अजय कुमार विगत 27 अक्तूबर की सुबह घर से आवश्यक कार्य बताकर आजमगढ़ गए थे। दोपहर तक वापसी होना बताया था। परंतु देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने इधर-उधर पूछताछ शुरू की, मोबाइल नंबर भी बंद बताने लगा। दोस्त-मित्र और रिश्तेदारों के यहां सब जगह छानबीन की, परंतु कहीं पता नहीं चला। अत: लाचार होकर शनिवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। इस बाबत पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...