Mau News: पंचायत भवन को नियमित रूप से खोलने और संचालित कराने के निर्देश
मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। खण्ड विकास कोपागंज के सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों की साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) को नियमित रूप से खोलने और संचालित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पंचायत भवनों पर ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आरआरसी केंद्रों के संचालन पर विशेष जोर दिया। सचिवों और तकनीकी सहायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिले की 40 पंचायतों में सरकारी योजनाओं में मिली अनियमितता इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.