मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र दोहरीघाट-मधुबन मार्ग से बसियाराम गांव की राय बस्ती और आस-पास के घरों को पंचायत भवन से जोड़ने वाला करीब 200 मीटर लंबा कच्चा रास्ता कई वर्षों से बदहाल है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। बारिश के दिनों में रास्ते पर कीचड़ और फिसलन होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस बाबत में बैजनाथ राय, केशव राय, प्रशांत राय आदि ने जनहित में अपनी जमीन से होकर आने-जाने के लिए कच्चा रास्ता उपलब्ध कराया है। रास्ते को पक्का कराने पर जमीन मालिकों को कोई आपत्ति नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...