मऊ, अक्टूबर 8 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। ग्रामीण मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी 800 करने, आवास और नि:शुल्क उपचार समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए मजदूरों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के बाद यूनियन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में खेतों, ईंट-भट्ठों, मकान निर्माण, प्लंबिंग, लोडिंग-अनलोडिंग तथा शादी-विवाह सहित विभिन्न कार्यों में लगे ग्रामीण मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब है। यह भी पढ़ें- न्यूनतम मजदूरी 800 रुपये करने समेत 14 सूत्री मांगें उ...