Mau News: नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, पांच पर केस
मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तीचक निवासी युवक से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगी का मामला चर्चा का विषय है। इस बाबत पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित प्रमोद कुमार यादव पुत्र सुमेर यादव ग्राम बस्तीचक के एफआईआर के मुताबिक उसके मित्र अविनाश यादव निवासी गुवावा जमालपुर थाना मालेपुर जनपद अम्बेडकरनगर के माध्यम से वर्ष 2024 में राजन वर्मा निवासी 213/ गोमती नगर लखनऊ से जान पहचान हुई थी। राजन ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में नौकरी दिलाने के लिए 15 लाख रुपये लगने की बात कही। बात तय होने पर राजन ने उसके ईमेल आईडी पर समूह ग में अनुकंपा स्थाई नियुक्ति का पत्र भेजा। पूरा पैसा देने के बाद जांच में पता चला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.