Mau News: नैनो यूरिया एवं डीएपी के प्रयोग से होने वाले लाभों की दी जानकारी
मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड रतनपुरा के पिलखी वरुणा में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को इफको द्वारा एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीसीएफ के अध्यक्ष व इफको आम सभा के सदस्य विजय नारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने धान की फसल का अवलोकन किया। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक विनय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाला समय नैनो युग के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी आदि के प्रयोग से होने वाले लाभों को भी रेखांकित किया। मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर प्रशांत देव सिंह ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर प्रकाश डालते हुए बिना मृदा परीक्षण के उर्वरकों के प्रयोग से होने वाली परेशानियों पर चर्चा किया। इफको के वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.