Mau News: नेपाल से फिर छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी, एक बार फिर सरयू उफनाई
मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा। शुक्रवार शाम चार बजे 69.50 मीटर हो गया। यह खतरे के निशान से 40 सेमी नीचे है। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव होने से नईबाजार के सरहरा पुरवे से लेकर धनौली रामपुर गांव के सामने तक तेज कटान हो रही है। सरहरा के सामने बीते 24 घंटे में लगभग 15 मीटर दलदली भूमि कटकर नदी विलीन हो गई। वहीं नदी का जलस्तर बढ़ने एवं घटने के कारण ग्रामीणों में लगातार बाढ़ की आशंका बनी हुई है। नेपाल के बैराजों से फिर से दो चरणों में लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से ऊफान आने लगा है। सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गुरुवार को नदी का जलस्तर घटकर 69.40 मीटर पर था, जो शुक्रवार की शाम चार बजे 4 सेमी बढ़कर 69.50 मीटर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.