Mau News: नेटवर्क ध्वस्त, उपभोक्ता हो रहे परेशान
मऊ, नवम्बर 8 -- Mau News: चिरैयाकोट। मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि उपभोक्ता पैसा देकर त्रस्त हैं, परंतु कंपनियां पैसा लेकर मस्त हैं। हालत यह है कि किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क सुचारू रूप से संचालित नहीं रह पा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है यह प्रश्न संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो लोग कहने लगे हैं कि मोबाइल कंपनियां भी लोगों को मात्र दिखावे के लिए अपने प्रचार प्रसार में बेहतर नेटवर्किंग की सुविधा की घोषणा करती हैं परंतु हकीकत के धरातल पर जब आता है तो पता लगता है कि सारा नेटवर्क ध्वस्त है। --------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.