Mau News: नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को योजनाओं की दी जानकारी
मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई गाँव में नमो मंच लखनऊ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह, कोल्हुआ, रसूलपुर बाजार, राजेंद्र नगर, सूरजपुर सहित कई गाँव में सार्वजनिक स्थानों पर यह जागरूकता अभियान चला। नमो मंच से जुड़े कलाकारों ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, स्वच्छ भारत अभियान जैसी संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। नाटक टीम में शामिल महिलाओं द्वारा विशेष कर महिलाओं पर फोकस रहा और वह सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सरकार के पक्ष में प्रेरित करती नजर आयीं। यह भी पढ़ें- Gangapar N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.