Mau News: नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, नियमों के पालन की अपील
मऊ, नवम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन कर न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखी जा सकती है। इसी संदेश के साथ सोमवार को फातिमा तिराहे पर स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जनपद में एक से 30 नवंबर तक यातायात माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस और स्कूली बच्चों ने फातिमा तिराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: यातायात माह शुरू, रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.