Mau News: निर्माणाधीन नाले का अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी/उप नगर आयुक्त डा. मणि भूषण तिवारी ने गुरुवार को नगर स्थित मुहल्ला मुंशीपुरा में निर्माणाधीन नाले का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के कड़े निर्देश दिये। अधिशासी अधिकारी ने मुंशीपुरा के रहने वाले लोगों से भी विस्तृत वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें निदान का पूर्ण आश्वासन दिया। बताया कि मुंशीपुरा क्षेत्र नगर के अन्य क्षेत्रों से अपेक्षाकृत गहरे हिस्से में स्थित है। जिसके कारण बरसात के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.